
भूपतवाला में पुल के नीचे रामेश्वरी मिशन ट्रस्ट धाम, होशियारपुर, पंजाब के तत्वावधान में एक स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में संत-महात्माओं तथा राहगीरों को चिकित्सकों द्वारा उनकी समस्याओं के अनुसार दवाइयाँ वितरित की गईं। इस प्रकार के पावन सेवा कार्य यह ट्रस्ट निरंतर करता रहता है। वैद्य सुमन कुमार सूद ने कहा कि मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म अपनी काया को निरोगी रखना है। यदि आप स्वस्थ होंगे तो आपका भविष्य सुनहरा होगा और आप एक स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे। इस अवसर पर गुरु मेजराम, वैद्य हरभजन सिंह बिल्ला, वैद्य सुखविंदर सिंह अमरा, वैद्य अरविंदर कुमार, जस कंपल, जसवीर, परमजीत सिंह, इंद्रजीत कौर, चारून वालिया, परवीन जैन सहित अनेक लोग सेवा के उद्देश्य से चिकित्सा शिविर में उपस्थित रहे।













