A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का भव्य स्वागत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के मकरोनिया आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया द्वारा चौराहे पर उनका आतिशबाजी और पुष्पहारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। ​प्रदेश अध्यक्ष के मकरोनिया चौराहे पर पहुँचते ही कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। ढोल-नगाड़ों की थाप और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद व जीतू पटवारी संघर्ष करो के नारों के साथ पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें विशाल पुष्पहार पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन, आशीष ज्योतिषी, ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी,रवि उमाहिया,आर आर पाराशर, राकेश राय,अभिषेक गौर, युवा जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी,नरयावली विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा,सतेन्द्र मोहन दुबे, हरगोविंद कुर्मी, हेमंत लारिया, मनोज राय, राजा बुंदेला,विजय साहू,शरद राजा सेन, प्रशांत समैया, साहित्य पांडे ,हेमकुमारी कुर्मी, पार्षद सीमा कमल चौधरी, साहित्य पांडे, शैलेन्द्र तोमर,अवधेश तोमर, आशीष चौबे, पीयूष अवस्थी, मनोज पवार, इन्द्रभूषण तिवारी, आनंद सोलंकी, दिनेश गौर,अजय बमदेले,हीरालाल चौधरी, हरलाल चौधरी, विजय पाराशर,सत्यम चौधरी, कोमल सिंह, पुरषोत्तम शिल्पी,हर्षवर्धन कुर्मी, कमलेश कुमार,राकेश रजक, सुनील चौधरी, सीताराम लारिया, राजकुमार आर्य,रेवाराम रजक सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!