A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआजमगढ़ताज़ा खबर

मनबढ़ो ने दुकान में बैठे दुकानदार से की मारपीट

संवाददाता चन्द्रेश यादव की रिपोर्ट

अतरौलिया,आजमगढ़!! बता दे कि अतरौलिया कस्बा निवासी विकास सोनी पुत्र जयप्रकाश सोनी के घर में आपसी कुछ विवाद था, इसी बीच परिवार के ही किसी सदस्य ने कुछ बाहरी व्यक्तियों को फोन करके बुला लिया । बाहर से आए हुए व्यक्तियों द्वारा विकास के विरुद्ध बातचीत व मारपीट करने लगे कि इतने में आसपास के लोग भी आ गए और बाहरी व्यक्तियों का विरोध करने लगे, वाद विवाद को लेकर हाथापाई तक होने लगी। लोगों ने बीच बचाव करके मामले को शांत कराया । शनिवार की शाम लगभग 7:00 बजे लगभग 4 से 5 अज्ञात व्यक्तियों विकास के घर पर आ धमके और फिर वाद विवाद शुरू हो गया। इतने में दोनों पक्षों के बीच हुई हाथापाई में विकास पुत्र जयप्रकाश तथा दूसरे पक्ष से साहिद पुत्र साधु को सिर पर चोट लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । जिससे पूरे बाजार में आक्रोश फैल गया, और स्थानीय लोगों ने एक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित विकास ने बताया कि घर में आपसी बात को लेकर विवाद था तभी घर के ही एक व्यक्ति ने कुछ मनबढ़ किस्म के व्यक्तियों को बुला लिया था,आज शाम को जब मैं दुकान पर बैठा था तो 5 से 6 की संख्या में गुंडा किस्म के व्यक्ति द्वारा मुझे कट्टे से मेरे सिर पर वार कर दिए जिससे मेरे सिर पर गंभीर चोट लगी है। एक व्यक्ति को हम लोगों ने पकड़ लिया बाकी और लोग फरार हो गए। मौके पर क्षेत्राधिकार किरण पाल सिंह दलबल के साथ पहुंच गए और मामले को किसी तरीके से शांत कराया। अतरौलिया थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।हालाकि इस घटना को लेकर पूरे बाजार में आक्रोश व्याप्त है।

Back to top button
error: Content is protected !!