A2Z सभी खबर सभी जिले की

यूपी में कल हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार:

लखनऊ।

यूपी में कल हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार:6 मंत्री लेंगे शपथ,नाम आये सामने सुत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रहीं अटकलों पर विराम लग सकता है. सूत्रों के मुताबिक रविवार (10 मई) को यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. जो छह मंत्री कल शपथ ले सकते हैं उनके नाम भी सामने आए हैं.
दरअसल, अभी उत्तर प्रदेश में 6 मंत्रियों की जगह खाली है. उत्तर प्रदेश में इस वक्त 54 मंत्री हैं. विस्तार के बाद कैबिनेट में कुल 60 मंत्री हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक जिन 6 नए चेहरों को इस मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है उनके नाम भी सामने आ गए हैं.
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. इनमें कृष्णा पासवान, सपा की बागी विधायक पूजा पाल, मनोज पाण्डे, भूपेंद्र चौधरी, अशोक कटारिया और रोमी साहनी का नाम शामिल है. इन लोगों को नाम सामने आने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार संभव माना जा रहा है. इन छह नामों पर अंतिम मुहर लगना बाकी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि अब इन छह लोगों का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. इसको देखते हुए ही योगी कैबिनेट में विस्तार की सहमति बनी है. सूत्रों के अनुसार इस विस्तार में किसी मंत्री को हटाया नहीं जाएगा. साथ ही विभाग दबलने के भी आसार कम ही नजर आ रहे हैं. इन छह नामों के सामने आने के बाद अब लगभग नए मंत्रिमंडल के विस्तार का खाका तैयार कर लिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!