
भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के आगरा जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर शनिवार अपरान्ह लुधावई टोल के पास एक निजी बस द्वारा आगे चल रहे बाइक सवार को पीछे से रौंद देने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बस की
टक्कर से सडक पर गिरे बाइक सवार युवक के सिर के ऊपर से बस का पहिया निकलने से उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ड्राइवर बस को भगा ले गया। सेवर थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में पुलिस ने मृतक की पहचान खरेरा गांव निवासी 28 वर्षिय सौरभ के रूप में की है जो दौसा के महुवा में हेयर कटिंग का काम करता था और दोपहर में बाइक से भरतपुर आ रहा था। थाना पुलिस ने शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।*


