
मनीषा सुरी जिला संवाददाता हरिद्वार
“रा०इ०का० दिउली में शुरू हुई बच्चों की ऑनबोर्ड दैनिक उपस्थिति”

यमकेश्वर विकास खण्ड के राजकीय इण्टर कॉलेज दिउली विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरन्तर नवाचार को विकसित करता आ रहा है। विद्यालय के कर्मठ ऊर्जावान प्रधानाचार्य डॉ0 नन्द किशोर गौड़ ने अवगत कराया कि इस विद्यालय के समर्पित, कर्मठ व्यायाम शिक्षक महेश्वर दास गुप्ता ने नवाचार का प्रयोग करते हुए विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के लिए ऑनबोर्ड दैनिक उपस्थिति तकनीकी को विकसित किया है, जिसमें प्रत्येक दिन कक्षावार छात्र छात्राओं द्वारा ऑनबोर्ड अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है, जिससे बच्चों में विद्यालय में अपनी नियमित उपस्थिति को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस ऑनबोर्ड अटेंडेंस में बच्चों के नाम के साथ उनकी फोटो, रोलनंबर भी डिस्प्ले हो रहें हैं,रोजाना सुबह बच्चों को ऑनबोर्ड अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होती है, जो विद्यालय के मुख्य द्वार पर दिनभर डिस्प्ले होती है। इसके पश्चात अनुपस्थित बच्चों के नाम कक्षावार मोबाइल फोन के माध्यम से प्रतिदिन उनके अभिभावकों तक पंहुच रहें हैं, जो छात्र बिना अनुमति के अनुपस्थित हो जाते हैं उन्हें अपने अभिभावकों के साथ प्रधानाचार्य से अनुमति लेकर ही अनुशासित ढंग से विद्यालय में नियमित उपस्थिति का भी प्राविधान रखा गया है।
प्रधानाचार्य द्वारा नियमित रूप से सभी कक्षाओं का अनुश्रवण किया जाता है, जिससे अधिगम स्तर में निरन्तर प्रगति हो रही है। समस्त छात्र छात्राओं की प्रत्येक विषयों की नोटबुक कक्षाध्यापकों, विषयाध्यापकों एवं अभिभावकों के द्वारा अवलोकन के साथ ही प्रधानाचार्य द्वारा भी जाँच करने की व्यवस्था रखी गयी है।
विभिन्न राजकीय विद्यालयों में जहाँ निरन्तर छात्र संख्या घटती जा रही है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कई विद्यालय शून्य छात्र संख्या के कारण बंद होते जा रहे हैं, वंही राजकीय इण्टर कॉलेज दिउली में वर्तमान में भी प्रयाप्त छात्र संख्या मौजूद है तथा प्रतिदिन बच्चों की दैनिक औसत उपस्थिति भी 90 प्रतिशत से अधिक रहती है।
व्यायाम शिक्षक महेश्वर दास गुप्ता के द्वारा विद्यालय अनुशासन को सुदृढ़ करने, विद्यालय के किचन गार्डन, आदर्श वाटिका को विकसित करने तथा प्रार्थना सभा को प्रभावशाली बनाने में निरन्तर नवाचारी एवं आधुनिक तकनीक पर आधारित गतिविधियों का प्रयोग करते आ रहे हैं। जिसके प्रत्यक्ष लाभ भी प्राप्त हो रहे हैं।
आज विद्यालय में ऑनबोर्ड उपस्थिति लॉन्चिंग के अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ0 नन्द किशोर गौड़, महेश्वर दास गुप्ता, आचार्य सन्तोष चन्द्र व्यास, नागेंद्र दत्त व्यास, उमेद सिंह, रमेश सिंह कठैत, संजय थपलियाल, सुनीता रावत, निशा काला, मंजीत कौर, नीरज कुमार रावत, आयुष सिंह, महिपत सिंह, आशीष नेगी उपस्थित रहे।




