A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरराजस्थान

विधि विधान पूर्वक किया मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन

शहर के विभिन्न मोहल्लों में विराजमान दुर्गा मूर्तियों का बेनी तलाई में हुआ विसर्जन

डीडवाना शहर के विभिन्न मोहल्ले में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमाओं को आज दशमी के दिन विसर्जन करने हेतु विधि पूर्वक पूजा अर्चना कर शोभायात्रा के रूप में ले जाया गया।शहर के विभिन्न मोहल्ले में करीब 12 दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई। 9 दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना सभी दुर्गा मंदिरों में की गई।वहीं सभी दुर्गा पंडाल में की गई।और आज दशमी के दिन सभी दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन करने हेतु गाजे बाजे के साथ विभिन्न प्रकार की झांकियां सजाकर रंग गुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुन पर मां के भजनों पर झूमते गाते हुए।भक्तों के द्वारा विसर्जन करने हेतु ले जाया गया।और बेनी तलाई में जाकर सभी मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन किया गया। शहर के आडका बास में 4 प्रतिमाएं स्थापित की गई।इसी तरह गाछा मोहल्ला में 1 कटला बास में 1 पदमनिया बास में 1 बाल्मीकि बस्ती में 2 आदर्श नगर गुर्जर बस्ती में 1 आदर्श नगर माताजी चौक में 1भार्गव मोहल्ला में 1 मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई।और आज विधिपूर्वक पूजा अर्चना कर सभी दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन करने हेतु ले जाया गया।पूरे शहर भर में शोभा यात्रा निकालते हुए रंग गुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुन पर मां के भजनों पर थिरकते हुए सभी दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन करने हेतु ले जाया गया।और बेनी तलाई में ले जाकर सभी दुर्गा प्रतिभा को विधि विधान से विसर्जित किया गया। मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन की माकूल व्यवस्था रही और पुलिस प्रशासन की देखरेख में मौजूदगी में सभी मूर्तियों का विसर्जन कराया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!