
स्काउट बचाओ के लिए उत्तर प्रदेश में करेंगे यात्रा का शुभारंभ – लक्ष्मीकांत शुक्ला
पूरे उत्तर प्रदेश भारत सरकार गाइड उत्तर प्रदेश में हो रहे एकाधिकार को खत्म करने और मुकदमों में बच्चों का असंवैधानिक रूप से पैसा व्यय करने का विरोध करने के लिए पूरे प्रदेश में स्काउट बचाओ अभियान की शुरूआत करेंगे लक्ष्मीकांत शुक्ला ।
लीडर ट्रेनर और पूर्व प्रादेशिक कार्यकारणी सदस्य द्वारा
बताया गया कि भारत स्काउट गाइड द्वारा स्काउटिंग बचाओ यात्रा का समापन राजभवन के सामने कराया जाएगा इसकी सूचना उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यपाल महोदय को समय रहते दे दी जाएगी । लक्ष्मीकांत लगातार भ्रष्टाचार पर चोट पहुंचाने का काम कर रहे हैं पत्र लेखन के माध्यम से लगातार सवाल जवाब कर रहे हैं इससे बचने के लिए वह सैवधानिक मौलिक अधिकारीयों का दोहन करते हुऐ जवाब देने से इनकार कर रहे हैं जिसमें हमारे मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है लक्ष्मीकांत का कहना है कि किसी भी सामाजिक संस्था में एक मनमानापन नहीं चलना चाहिए जो आगे चल कर समाज के लिए घातक सिद्ध हो सकता है इस यात्रा का उद्देश्य सिर्फ इस संस्था को एकाधिकार से मुक्ति दिलाना है जिससे समाज मे स्काउटिंग कराई जा सके और जिन लोग पर आय से अधिक सम्पति है उनपर जांच बैठाकर नकेल कसी जा सके ।
इसी क्रम में भारत स्काउट गाइड सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त लिखित परीक्षा उत्तीर्ण डॉ कंचन जैन जिला अलीगढ़ ने कहा भारत स्काउट गाइड जिला अलीगढ़ में फर्जी नियुक्ति प्रकरण वर्षों से चल रहा है। जिसमें संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय के अनुसार फर्जी नियुक्ति प्रकरण में संलिप्त सरकारी प्रधानाचार्यो प्रवक्ता एवं उनके द्वारा फर्जी नियुक्त पर जांच चल रही है।
नवीनीकरण शुल्क वर्षों से जमा होने के बावजूद पक्की रसीदें जिला अंश और प्रदेश अंश की नहीं मिल पा रही हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक जिला अलीगढ़ के द्वारा दिनांक 3-1-2024 में माननीय शहर विधायक द्वारा दिनांक 3-8-2024 दिनांक 17-8-2024 कहा गया कि जब बैंक खाते में शुल्क जमा है तो रसीद देवें मगर आज तक कोई भी पक्की रसीद प्राप्त नहीं हुई है। आश्चर्यजनक यह भी है कि माननीय मुख्यमंत्री पोर्टल पर, माननीय जिलाधिकारी महोदय अलीगढ़ को जिला विद्यालय निरीक्षक जिला अलीगढ़ जिला संस्था भारत स्काउट गाइड द्वारा गलत सूचनाओं दी जा रही हैं। जिससे कि जांच को भ्रमित किया जा सके। इस तरह की समस्याएं अन्य जिलों एवं मंडलों में भी चल रही हैं।



