
राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कलाकारों के साथ उपेक्षा करने का आरोप
झारसुगुड़ा पद्मश्री जितेंद्र हरिपाल ने स्थानीय बेहरामॉल में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कलाकारों के प्रति उपेक्षा का आरोप लगाया। पत्रकार वार्ता के बात मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र जिलाधिकारियों को सौपा गया इसमें बताया गया है कि उड़ीसा के सभी पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं को आर्थिक सहायता व सरकारी सहयोग देने के साथ ही कला व संस्कृति को कैसे आगे बढ़ाया जा सके, इसके लिए एक अकादमी बनाने की मांग की गई है। कलाकारों की समस्याओं के समाधान के साथ ही उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना भी सरकार के लिए जरूरी बताया है। पत्रकार वार्ता में का बलिया मिश्रा समाजसेवी देवानंद देवानंद बारीक ज्ञानेंद्र बेहरा आदि मौजूद थे।