A2Z सभी खबर सभी जिले कीकिशनगंजताज़ा खबरबिहार

छत्तरगाछ मे जन सुराज पार्टी मे चयनित प्रखंड कमिटी प्रखंड अभियान समिति के सदस्य गण को सम्मानित कर मनोनीत किया गया|

जन सुराज के कार्यक्रम मे लगभग दो सौ महिला-पुरुष ने सदस्य्ता ग्रहण किया|

पोठिया प्रखंड क्षेत्र के छत्तरगाछ मे जन सुराज पार्टी मे चयनित प्रखंड कमिटी प्रखंड अभियान समिति के सदस्य गण को सम्मानित कर मनोनीत किया गया|

किशनगंज: पोठिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंचायत छत्तरगाछ मे बुधवार को जिला जन सुराज की टीम द्वारा संगठन घोसणा कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे कई महिला एवं पुरुष ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया.पार्टी पदाधिकारी ने सभी प्रखंड कमिटी प्रखंड अभियान समिति के सदस्य गण को  शाल एवं फूलो की माला पहनाकर सम्मानत कर मनोनीत किया गया. सभी नवनियुक्त सस्दस्य गण ने पार्टी मे जुड़कर पार्टी को मजबूत और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.जन सुराज के पदाधिकारियों द्वारा कहा गया है कि प्रशांत किशोर की उपस्थिति में बिहार के सभी पंचायतों, प्रखंडों और जिलों से जन सुराज से जुड़े लोग पटना आ रहे हैं और जन सुराज अभियान को दल बनने के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. 2 अक्टूबर 2022 से जन सुराज अभियान के तहत प्रशांत किशोर पूरे बिहार की पदयात्रा पर हैं. उनकी पदयात्रा अबतक 17 जिले में हो चुकी है.

चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 2 अक्टूबर 2022 से बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं. प्रशात किशोर बिहार के जिले-जिले में जाकर लोगों को संबोधित कर रहे हैं और आगामी बिहार चुनाव में उनकी पार्टी को वोट देने की मांग कर रहे हैं. ऐसे में उनकी यात्रा को दो साल हो जाएंगे और उनका दावा है कि जन सुराज अभियान एक राजनीतिक दल के तौर पर परिवर्तित होने जा रहा है. इसी को लेकर पोठिया प्रखंड अंतर्गत छत्तरगाछ पंचायत के ग्राम कचेरी में संगठन घोसणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे दो सौ की संख्या मे महिला एवं पुरुष ने पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण किया.

जिला अध्यक्ष प्रोफेशर मुसव्विर ने सभी नवनियुक्त सदस्य गण का स्वागत करते हुए कहा के हमारे जन सूरज के संथापक प्रशांत किशोर जी ने घोषणा किया के जन सुराज पार्टी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर उम्‍मीदवार खड़ा करेगी। उन्होंने चार विधानसभा सीटों के लिए आगामी उपचुनाव में भी उम्मीदवार खड़ा करने की घोषणा की।

इस अवसर पर जन सुराज के किशनगंज जिला अध्यक्ष प्रोफेशर मुसव्विर साहब, जिला मुख्य प्रवक्ता निहाल अख्तर, जिला युवा अध्यक्ष इकरामुल हक़, राज्य कार्यवाहक समिति सदस्य डॉक्टर विजय कुमार, प्रदेश अभियान समिति सदस्य मंजर आलम, जिला अभियान समिति संयोजक तारिक अनवर, राज्य कार्यवाहक समिति सदस्य साइस्ता शबाना,जिला महिला अध्यक्ष रजिया सुल्ताना, छत्तरगाछ सरपंच अज़हरुद्दीन एवं नवनियुक्त सदसयगण पोठिया प्रखंड कार्यवाहक समिति अध्यक्ष जाहिद आलम, संगठन महासचिव बरयार मरांडी, महिला अध्यक्ष नंदनी कुमारी,किसान अध्यक्ष जावेद अकरम, युवा अध्यक्ष मोहम्मद सोहैल अख्तर, सोशल मीडिया प्रभारी हैदर, प्रखंड उपाध्यक्ष तारिक अनवर, उपाध्यक्ष धनेश्वर हरिजन, दिवाकर चंद्र झा,मो• समीम अख्तर, वीर सिंह, मुख्य प्रवक्ता तारिक अनवर, प्रखंड संयोजक ललित कुमार गणेश, प्रखंड अभियान समिति सदस्य मुजीबुर्रहमान, प्रखंड अभियान समिति सदस्य अब्दुर रहमान,
एवं जन सुराज पार्टी कार्यकर्ता सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे|

 

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!