
पूर्व विधायक ने की सरकार से शीघ्र धान क्रय केंद्र खोलने की मांग
आरा। भोजपुर जिले के कई प्रखण्डो मे धान फसल कटनी आरम्भ हो गया है।ऐसे मे सरकार द्वारा अभी तक किसी भी पंचायतो मे धान क्रय केंद्र नही खोला गया।राजद नेता सह पूर्व विधायक जगदीशपुर भाई दिनेश ने कहा कि हमने जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र का और तरारी विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव का भ्रमण किया।इस दौरान देखा की किसान अपना धान की कटनी शुरू कर दिए है।उन्होंने मुख्य मंत्री बिहार सरकार से मांग किया है कि किसानों का सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर धान की खरीद के लिए शीग ही हर पंचायत और प्रखंडो में धान खरीद क्रय केंद्र खोलवायें जिससे किसानो को अपनी फसल बिक्री करने मे सुविधा मिल सके।उन्होंने कहा कि समय पर धान खरीद के लिए क्रय केंद्र नहीं खुलने के कारण किसान कम दाम पर बिचौलियों के हाथो अपना फसल बेच देते है जिससे किसानो को मिलने वाला लाभ नहीं मिल पाता है।उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है की पंजाब, हरियाणा में किसानो का शत प्रतिशत धान खरीद एक माह पहले ही हो गया लेकिन बिहार के अन्दर हर साल अंतिम चरण में खरीद के लिए क्रय केंद्र खोला जाता है जिससे किसान का धान बहुत ही कम समर्थन मूल्य पर खरीद होती है।उन्होंने साफ लहजो मे कहा है कि सरकार जल्द क्रय केंद्र नहीं खोला गया तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।