A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

दंपति को पीट कर किया घायल

*दंपति को पीटकर किया लहूलुहान*

बांदा। मकान में ताला लगाने का विरोध करने पर पिता पुत्री ने मिल कर दंपति को डंडो से पीट कर घायल कर दिया। घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।छोटी बाजार निवासी 45 वर्षीय पंकज गुप्ता पुत्र सीताराम गुप्ता घर पर ही गुटखा किए हैं। पंकज का आरोप है कि उसका पिता मकान को छोटी बहन को देना चाहता है। शुक्रवार सुबह वह दुकान में बैठा था, तभी छोटी बहन ने कमरे में ताला लगा दिया। पंकज ने ताला खोलने को कहा। इसी बात को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने पंकज के ऊपर डंडों से हमला कर दिया। पति को पिटता देख पत्नी पूनम गुप्ता बचाने आई तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में खरौली गांव निवासी 16 वर्षीय रचना पुत्री रामजस को पड़ोसियों ने मार-पीटकर घायल कर दिया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!