

*24 वां अवतार होगा प्रज्ञा का अवतार*:- *ब्रह्मवादिनी बहन सुनीता पाटीदार।*
******************
सेगाव/- वर्तमान चुनौतियों से लड़ने के लिए एकमात्र उपाय है अध्यात्म । ऐसे कथा सत्संग हमें सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।यह बात मात्र श्रद्धांजलि वर्ष 2026 के अंतर्गत देव ग्राम गंधावड़ में चल रही पावन प्रज्ञा पुराण कथा के अंतिम दिवस विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने कही। अधीक्षक महोदय इसी ग्राम गन्धावड के निवासी है इस पर उन्होंने कहा कि जहा पर हमने जन्म लिया जहा पर हम पड़े लिखे बड़े हुये इसी जन्म भूमि के हम हमेशा ऋणी रहेंगे।
कथा वाचिका ब्रह्म वादिनी बहन सुनीता पाटीदार ने कहा कि अब 24 वें अवतार के रूप में प्रज्ञा का अवतार होगा। प्रज्ञा याने परिष्कृत बुद्धि आज का असुर शरीर रूप में नहीं कुविचारों के रूप में जनमानस के मन मस्तिष्क में घुस गया है। जिसे निकालने का एकमात्र माध्यम है सद्बुद्धि और सद्विचार। आगे उन्होंने बताया कि सद्बुद्धि और सद्विचार का जागरण होगा गायत्री के ज्ञान और विज्ञान से।अतः जन-जन में इसी महाविद्या का विकास विस्तार करने हेतु अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने युग निर्माण योजना का आंदोलन चलाया है। 2026 में उनके द्वारा प्रज्वलित अखंडदीप और वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत गांव-गांव में यज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिससे हर व्यक्ति को सद्ज्ञान और सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त हो। कथा के अंत में दीप यज्ञ का आयोजन हुआ जहा पर सेकड़ो दीपो से कथा पांडाल जगमगा उठा।ग्राम की देव कन्याओं द्वारा क्रांति की जलती लाल मसाला थाम कर समाज से कुरीति, व्यसन, फैशन रूपी अंधेरे को मिटाने का संकल्प लिया गया। आयोजन समिति के विकास पाटीदार ने बताया कि देव ग्राम गंधावड़ एक आदर्श ग्राम के रूप में अपनी पहचान अलग ही बनाए हुए हैं। इस गांव में विगत 30 वर्षों से मृत्यु भोज में मीठा नहीं दिया जाता है। इस अनुकरणीय कार्य हेतु समस्त महिला मंडल और ग्रामवासियों का जीजी द्वारा व्यास मंच से अभिनंदन किया गया। कथा श्रवण हेतु ग्राम सहित आसपास के सैकड़ो परिजन सेगांव, कमोदवाड़ा, लिक्खी, मोटापुरा, ऊबदी, खरगोन आदि से मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज पाटीदार द्वारा किया गया व आभार कवि भगवान पाटीदार द्वारा माना गया। सेगाँव से प्रवीण यादव की खबर