A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

धरती आबा अभियान के तहत 26 जून को जिले के 11 पंचायतों में लगेंगे लाभ संतृप्ति शिविर

IMG 20250625 WA0000 3

सरायकेला:
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत दिनांक 26 जून 2025 (गुरुवार) को सरायकेला-खरसावां जिले के 11 ग्राम पंचायतों में जागरूकता-सह-लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में संबंधित विभागों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी एवं पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

शिविर स्थल इस प्रकार हैं:
▪️ सरायकेला: पंचायत भवन नुआगांव
▪️ खरसावां: पंचायत भवन कृष्णापुर
▪️ राजनगर: पंचायत भवन जोनबानी
▪️ कुचाई: उत्क्रमित मध्य विद्यालय गिलुआ
▪️ गम्हरिया: पंचायत भवन नुआगढ़
▪️ चांडिल: पंचायत भवन चिलगू एवं पंचायत भवन तमुलिया
▪️ नीमडीह: पंचायत भवन सम्मानपुर
▪️ इचागढ़: पंचायत भवन नदिसाई
▪️ कुकड़ू: पंचायत भवन तिरिलडीह

शिविरों में आयुष्मान भारत, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम आवास योजना, मुख्यमंत्री पक्की सड़क योजना, जल जीवन मिशन, कृषि, पशुपालन, जेएसएलपीएस, श्रम एवं अन्य विभागों से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। मौके पर ही आवेदन लिए जाएंगे और पात्रता के आधार पर लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा शिविरों की व्यापक जानकारी देने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण शिविरों में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

उपायुक्त श्री नितीश कुमार सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को शिविर में अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और लाभ उठाएं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!