A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरनागपुरमहाराष्ट्र

मुंबई से नागपुर का सफर अब आठ घंटे मे हो सकता है।

मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट से नागपुर और मुंबई के बीच की दूरी को अब आठ घंटे के समय तय किया जा सकता है। समृद्धि एक्सप्रेस वे ने मुंबई और नागपुर के बीच यात्रा करने के समय को आसान कर दिया है। अब यह दूरी आठ घंटे मे तय की जा सकती है। नववर्ष 2025 मे महाराष्ट्र सरकार ने यहां के लोगों को नववर्ष का उपहार स्वरूप यह दिया है। महाराष्ट्र राज्य की उन्नति मे सहायक यह समृद्धि महामार्ग का अंतिम फेज भी लगभग बनकर पूरा हो चुका है। लगभग 701 किलोमीटर लंबा समृद्धि महामार्ग नागपुर से इगतपुरी लगभग 625किमी तक फिलहाल ऑपरेशनल है। इगतपुरी से मुंबई के मध्य का 76किमी का अंतिम पड़ाव भी अब लगभग तैयार ही है। एक्सप्रेस वे के पूरा हो जाने पर मुंबई से नागपुर की यात्रा अब 16घंटे के जगह मात्र 08घंटे मे ही पूरा किया जा सकता है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस जी शीघ्र ही इसका उद्घाटन भी कर सकते है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्रोजेक्ट को महाराष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए उत्तम माना है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को तैयार करने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभियंता पुरस्कार एवं राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित एक खास सिविल इंजिनियर को इस कार्य के चयन किया था। समृध्दि महामार्ग की खासियत यह है कि नागपुर और मुंबई को जोड़ने वाले 701किमी लंबे छह लेन वाले एक्सप्रेस वे मे 65 फ्लाईओवर 24इंटरचेंज 6 सुरंगे वाहन और पैदल यात्रियों के लिए अंडरपास है। एक्सप्रेस वे मे कुल 30 फ्यूल स्टेशनों का प्रावधान भी है। कसारा के नजदीक आठ किलोमीटर लंबी जुड़वां टनल तकनीकि पर आधारित फूल वाटर मिस्ट सिस्टम लैस है। आगजनी की दुर्घटना पर टनल मे लगे सेंसर से वाटर स्प्रिंकलर एक्टिव होकर तुरंत आग को बुझाने का काम कर सकते है।।टनल मे अनाउंसमेंट सिस्टम से लेकर वेंटिलेशन तक के लिए हाई स्पीड जेट फैंस भी लगाए गए है। देश का यह सबसे हाईटेक एक्सप्रेस वे 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के लिए तैयार किया गया है। केंद्र और राज्य दोनों का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। नववर्ष की शुरूआत से राज्य की जनता को इसका लाभ लेने का शुभ अवसर प्राप्त हो सकता है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!