A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

खलारी वासियों को मिली दोहरी सौगात, विवाह मंडप और डिग्री कॉलेज के कमरों का हुआ शिलान्यास।।

IMG 20250625 WA0088 IMG 20250625 WA0089 IMG 20250625 WA0090खलारी वासियों को मिली दोहरी सौगात, विवाह मंडप और डिग्री कॉलेज के कमरों का हुआ शिलान्यास।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। खलारी प्रखंड के लिए मंगलवार का दिन विकास की नई इबारत लिखने वाला रहा। कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने यहां बहुप्रतीक्षित विवाह मंडप और उत्तरी कर्णपुरा डिग्री कॉलेज में छह अतिरिक्त कमरों का शिलान्यास किया। इन दोनों परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत और सुविधा मिलने की उम्मीद है, खासकर विवाह समारोहों के आयोजन और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में। विधायक सुरेश कुमार बैठा ने बताया कि विवाह मंडप के निर्माण में जो जमीन संबंधी विवाद था, उसे अब पूरी तरह से सुलझा लिया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस विवाह मंडप के बन जाने से क्षेत्र की जनता पर शादी-ब्याह के आयोजनों का अतिरिक्त आर्थिक भार कम होगा। हमारा प्रयास है कि यह विवाह मंडप सिर्फ एक भवन न हो, बल्कि इसे हर तरह से खूबसूरत और आकर्षक बनाया जाए, ताकि लोग खुशी-खुशी अपने समारोह यहां आयोजित कर सकें, विधायक ने कहा। यह मंडप निश्चित रूप से लोगों को महंगे निजी हॉल या टेंट के खर्च से मुक्ति दिलाएगा। वही उत्तरी कर्णपुरा कॉलेज में छह नए कमरों का निर्माण उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विधायक ने बताया कि कॉलेज में जो पहले से कमियां थीं, उन्हें अब इन अतिरिक्त कमरों के जरिए पूरा कर दिया गया है। इन नए कमरों से कॉलेज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे अधिक छात्र छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, बेहतर कक्षाएं छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करेंगी। खलारी आगमन पर विधायक ने सर्वप्रथम पहाड़ी मन्दिर एवं जानकी रमण मन्दिर में पूजा अर्चना की जिसके बाद डकरा स्थित डिग्री कॉलेज एवं खलारी शहीद चौक स्थिति विवाह मंडप का शिलान्यास किए जिसके उपरांत उन्होंने डकरा स्थित खलारी प्रखंड विधायक प्रतिनिधि (परिवार कल्याण विभाग) के गीता देवी के घर गए जहां पर उन्होंने भोजन किया और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। इस महत्वपूर्ण शिलान्यास के अवसर पर खलारी प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, खलारी अंचलाधिकारी प्रणव अंबष्ठ, विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक, शमीम बडियार, बुढ़मू विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी, प्रखण्ड अध्यक्ष साबिर अंसारी,विधायक प्रतिनिधि (परिवार कल्याण विभाग) गीता देवी, इंदिरा देवी, जिला परिषद सरस्वती देवी, राजेश सिंह मिंटू, गोपाल सिंह, विक्की सिंह, सुनील सिंह, सोनू पाण्डे, बीरेंद्र यादव, रौशन लाल, बाबू खान, राजा केशरी, बसीर अंसारी, फिरोज आलम, सरोज चौधरी, अंजली देवी, गुड़िया देवी, नीलम देवी, संगीता देवी, सुमन देवी, बबिता देवी, मंजू देवी, रजनी देवी, प्रतिभा देवी, देवंती देवी, बसंती देवी, अनिल पासवान और सुरेश यादव सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!