A2Z सभी खबर सभी जिले की

मां सत्तेश्वरी धाम पर स्थापना दिवस की तैयारियां तेज।

मां सत्तेश्वरी धाम पर स्थापना दिवस की तैयारियां तेज।

नौ दिवसीय होगा कार्यक्रम सम्मिलित होंगे दूर के लोग

 

 

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थिति आदि शक्ति मां सत्तेश्वरी धाम जहां विगत कई वर्षों से स्थापना दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया जाता रहा है।इस वर्ष भी इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। मां सत्तेश्वरी और बाबा बजरंग बली का अद्भुत दरबार मां तमसा की गोद में बिराजमान है। जहां आने वाले सभी भक्तों का कल्याण होता है और मनोवांछित सफलता प्राप्त होती है। मां सत्तेश्वरी धाम के प्रधान पुजारी श्री सत्येन्द्र दुबे,जी महाराज की भी कलम चलती है जो बिना बताए आपके जीवन में घटित घटनाओं और आगामी जीवन की कामना को स्वंय दर्शाती है।चन्द पलों में ही सारा बितांत बता देने में माहिर हैं महाराज जी जो लोग अपनी समस्या लेकर आते हैं वो समाधान पाकर ही जाते हैं।

महाराज जी अपनी सिद्धीयो को प्राप्त करने के उपरांत ही इस मां सत्तेश्वरी धाम की स्थापना किए जहां मां के साथ ही साथ महावीर हनुमान जी की भी स्थापना किए।

वार्षिकोत्सव और स्थापना दिवस दोनों साथ ही पड़ते जिसके उपलब्ध में विगत 19, वर्षों से श्रीमद्भागवत पुराण का पाठ और देवी जागरण के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाता है।इस वर्ष 15, जनवरी से 23, जनवरी तक का समय निर्धारित किया गया है। स्थापना दिवस मे मां के भक्तों के साथ मनोकामना पूर्ण होने वाले के आलावा इलाके के संभान्त लोग भी सामिल होते हैं संचालन पं सत्येंद्र दुबे हरिमगल दुबे करेंगे व्यवस्था नरेंद्र कालिका विवेक आदित्य सत्यम दुबे के हाथों में होगी। वैदिक कर्मकाण्ड संस्कार की व्यवस्था पं रमेश तिवारी द्वारा संचालित होगी।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!