
उत्तर प्रदेश के जिला बरेली की तहसील फरीदपुर स्थित ग्राम रूरिया में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा प्रशासन द्वारा हटाए जाने के कारण विधान सभा फरीदपुर के समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष बलराम सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उप जिला अधिकारी महोदय फरीदपुर जिला बरेली को एक ज्ञापन सौपा
फरीदपुर विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी बलराम सिंह यादव ने कहा कि ग्राम रूरिया में भारत रतन बाबा संविधान के जनक भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा अम्बेडकर पार्क मे लगाई गई थी, जिससे पुलिस प्रशासन द्वारा हटवा दिया गया है जिससे ग्राम वासियो की भावनाये आहता हुई है जिसने बाबा साहब की प्रतिमा हटवाई है वह भी उनके द्वारा लिखित संविधान की शपथ लेकर ही सेवा मे आया है। इसके बाबजूद प्रतिमा को हटवाया जाना बहुत ही निंदनीय है समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष बलराम सिंह यादव ने कहा कि दिनांक 25. 06.2025 तक उपरोक्त गांव में प्रशासन अपनी सभी कार्यवाही पूर्ण कर मूर्ति यथास्थान लगवाये, अन्यथा समाजवादी पार्टी बाबा साहब के इस अपमान को सहन नही करेगी और विशाल धरना प्रदर्शन कर मूर्ति लगवाने हेतु संघर्ष -करेगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बलराम सिंह यादव
विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी फरीदपुर जिला बरेली






