A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज जिला अधिकारी महराजगंज ने नई कोट में सुनी समस्याएं व योजनाओं से किया लाभान्वित

महराजगंज।

रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

महराजगंज के अन्तर्गत नौतनवा के ग्राम नई कोट मे प्रशासन आपके द्वार के तहत जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज व जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ पहुंचकर  जिला अधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा ने आज लोगों की समस्याओं को सुना  एवं सुनकर  उनका निस्तारण  भी कराया ।
इस अवसर पर  जिला अधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा द्वारा विभिन्न योजनाओं के विषय में संबंधित अधिकारीयों द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया गया। जिला अधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा जी द्वारा बताया गया कि
जन कल्याण शिविर में दो–दो एसएचजी को आरएफ व सीआईएफ और तीन समूहों को सीसीएल प्रदान किया गया।
इसके अलावा आयोजित स्वास्थ्य कैंप में 219 मरीजों की जांच की गई। 38 मरीजों के विभिन्न जांच, 06 को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया और 04 बच्चों का टीकाकरण किया गया। 05 बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।
इसके अलावा ग्राम पंचायत में वर्तमान में 418 किसानों को किसान सम्मान निधि, 377 ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, 207 लोगों को वृद्धावस्था, 445 लोगों को पात्र गृहस्थी व 21 को अंत्योदय कार्ड का लाभ मिल रहा है। 165 ग्रामीणों को पीएम आवास और 08 को सीएम आवास का लाभ भी दिया गया है।

इस अवसर पर समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे। एवं सभी को सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी योजनाओं के बारे में जिला अधिकारी महराजगंज द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।

Back to top button
error: Content is protected !!