A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

भीरा में प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर युवक ने दी अपनी जान

भीरा थाना अंतर्गत 15 दिन के अंतराल में वैश्य समाज के साथ कल घटित हुई दूसरी घटना प्रशासन प्रशाशन बना मूकदर्शक

 

गोला गोकर्ण नाथ लखीमपुर खीरी से प्रमोद कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल वैश्य समाज के एक  युवक सुमित गुप्ता ने प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी उसने एक वीडियो वीडियो वायरल कर समाज के कुछ रसूखदार लोगों के नाम मरने से पहले वायरल वीडियो में लिए है जो उन्हें बहुत दिनों से प्रताड़ित कर रहे थे । भीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वैश्य समाज के साथ 15 दिन के अंतराल में ये दूसरी घटना गठित हुई है ।इससे पहले पुलिस चौकी बिजुआ थाना भीरा के ग्राम इटकुटी निवासी स्वर्गीय राकेश गुप्ता के पुत्र रवि गुप्ता एवं उनकी माता राजेश्वरी गुप्ता  को गांव के ही सोबरन यादव एवं  उनके 2 पुत्रों द्वारा दुकान में उधार सामान न देने पर मारा पीटा गया और उसके बाद दुकान में एवं राजीव गुप्ता के ऊपर पेट्रोल डालकर रोड पर ही आग लगा दी गई थी जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया था। भीरा पुलिस आखिर क्यों नाकाम और नकारा साबित हो रही क्यों नहीं रुक रहे रहे ये जानलेवा हमले ? क्या इन रसूखदार लोगों और गुंडों को क्या कोई राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है आखिर इतने सख्त कानून होते हुए हुए भी क्यों प्रशाशन इन घटनाओं के{ रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।आखिर वैश्य समाज ही सबके निशाने पर क्यों है ।क्या वैश्य समाज का इस समाज में अब जीना दुश्वार हो जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!