A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेलखीमपुर खीरी

गोला गोकर्ण नाथ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी मुड़ा सवारान के ग्रामपंचायत गंगा पिपरिया में प्राचीन सिद्ध बाबा मंदिर के समीप अम्बेडकर झंडा गाड़े जाने से ग्रामवासियों के बीच उपजा आक्रोश और तनाव प्रशासन की सूझबूझ से मामले को किया गया शांत।

गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी जिला संवाददाता प्रमोद कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

गोला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी मूड़ा सवारान के  ग्राम पंचायत गंगा पिपरिया में स्थित सैकड़ो वर्ष पुराने प्राचीन सिद्ध बाबा मंदिर जिसकी स्थापना बाबा रामदास जी ने कि थी मंदिर के समीप ही आठ मार्च की रात्रि में अम्बेडकर जी का झंडा लगाने से ग्राम वासियों में रोष है और गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामवासियों ने शासन प्रशासन को जानकारी दी और मौके पर प्रशासन निरीक्षण करने भी गया लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा समस्या का कोई हल नहीं निकाल पाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त था इसलिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी ट्रैक्टर ट्रालियों से उपजिलाधिकारी महोदया तहसील गोला से मिले और मंदिर के सेवक बाबा विनोद पुरी, सुनील अवस्थी, रामपाल वर्मा, जगेश्वर, शंकर शर्मा, शिवप्रसाद गुप्ता, प्रहलाद वर्मा, बहादुर वर्मा, गुड्डू वर्मा, धरमू राज, देवा राज के साथ में गांव की महिलाओं ने उन्हें पूरी घटना की पूरी जानकारी दी और दो शिकायत पत्र सौंपे जिसमें से एक पत्र इस घटना को उकसावा देने वाले ग्राम प्रधान पति मिंटू पुत्र निर्मल सिंह निवासी गंगा पिपरिया, पंकज गौतम प्रधान पति रहिमनगर ग्रांट को नामजद करते हुए दिया। ग्रामवासियों का कहना है ये अपने राजनैतिक हितों को साधकर गांव में तनाव की स्थित उत्पन्न कर रहे हैं और उन्हीं के उकसावे पर ये अम्बेडकर जी का झंडा मंदिर परिसर के समीप पड़ी खाली भूमि पर लगाया गया था। मंदिर के सेवक बाबा विनोद पुरी ने यह भी बताया कि कुछ बाहरी अराजकतत्व रात में शराब पीकर मंदिर पर आते है और बाबा को मारने पीटने की धमकी भी देते हैं ऐसा पहली बार हुआ है जबकि वह करीब सात वर्षों से इस मंदिर की देखभाल कर रहे है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के दक्षिण स्थित सिद्ध बाबा मंदिर लगभग सौ से ज्यादा वर्ष पुराना धार्मिक स्थल है जहां हजारों वर्ष पुराना वट वृक्ष भी है जहां महिलाएं पूजा अर्चना करती रहती हैं । मंदिर परिसर के उत्तरपूर्व कोने में राजस्व अभिलेखों में यह भूमि जहां झंडा लगाया गया है यह भूमि चेक मार्ग में दर्ज है। आरोप है हमीदाबाद(रहिमनगर ग्रांट) निवासी प्रधान प्रतिनिधि पंकज गौतम और ग्राम प्रधानपति पिपरिया गंगा जसवीर सिंह उर्फ मिंटू पुत्र निर्मल सिंह ने कुछ लोगों को उकसाकर 8 मार्च 2026 की मध्य रात्रि में उक्त रास्ते की भूमि पर डॉ भीमराव अंबेडकर का झंडा गडवा दिया ग्रामवासियों का कहना है इस घटना से गांव में तनाव की स्थित उत्पन्न हो गई है लगभग एक दर्जन से ज्यादा परिवारों के लोग विवाद की स्थित उत्पन्न कर रहे हैं और कुछ बाहरी युवकों को भी गांव में बुलाया जाता रहा है मंदिर की बाउंड्री अराजकतत्वों द्वारा पहले भी तोड़ी जा चुकी है और यज्ञशाला को नुकसान पहुंचाने और वह सेवादार बाबा विनोद पुरी को भी धमकाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर ग्रामवासी आज उपजिलाधिकारी महोदया को शिकायती पत्र देकर त्वरित कार्यवाही की मांग की है उपजिलाधिकारी महोदया ने बताया गांव में प्रशासन भेजा गया है घटना की जानकारी लेने वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता जब गांव गंगा पिपरिया पहुंचे तो वहां पर प्रशासन के साथ उपरोक्त दोनों प्रधान प्रतिनिधि भी मौजूद थे गोला कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह जी ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर अंबेडकर स्थल के लिए कही अन्यत्र भूमि राजस्व द्वारा उपलब्ध करवाने की बात कही और उक्त स्थान से झंडा हटवाकर गांव वालों को शांत करवाया इस मौके पर कुछ अराजक तत्वों पर पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा शाम तक गांव में पीएसी की एक टुकड़ी गांव में तनाव को देखते हुए तैनात कर दी थी ग्रामवासियों के अनुसार इस घटना के बाद रात्रि में प्रधान प्रतिनिधि गंगा पिपरिया जसवीरसिंह उर्फ मिंटू सिंह द्वारा गांव के 9 लोगों के विरुद्ध मारपीट एवं उनकी गाड़ी में हुई तोड़फोड़ का मुकदमा लिखवाया गया है जिसमें कुछ लड़के उस दिन घटना के समय गांव मौजूद भी नहीं थे उनका कहना है उनपर ये मुकदमा एक षडयंत्र के तहत लिखवाया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!