A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा मुफ्फसिल थाना का औचक निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 18.04.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा मुफ्फसिल थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में मलखाना, कार्यालय एवं लंबित कांडों की समीक्षा की गई तथा उनके त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस दौरान थाना में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों, ओडी पदाधिकारी एवं गश्ती पदाधिकारियों को फरार/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, असामाजिक तत्वों की संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने, आसूचना संकलन को सुदृढ़ करने तथा प्रभावी पेट्रोलिंग करने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा सभी पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने हेतु निर्देशित किया गया। इस निरीक्षण के माध्यम से अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने का स्पष्ट संदेश दिया गया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर वगयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!