A2Z सभी खबर सभी जिले की

नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति 0.5 के तहत आजआर एन टी पब्लिक स्कूल गेरमा में जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

महराजगंज।

महराजगंज: नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना कोठीभार क्षेत्र स्थित आर एन टी पब्लिक स्कूल गेरमा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और जागरूक बनाना है ।तथा उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। टीम ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट तथा मिशन शक्ति अभियान से संबंधित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा आदि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करते हुए इनके दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला गया। छात्र-छात्राओं को पंपलेट वितरित कर आपात स्थिति में सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 181, 112 और 1930 की जानकारी भी दी गई।

इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बतायें गये जागरूक संदेशों को आत्मसात किया और महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के प्रति सजग रहने का दृढ़ संकल्प लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!