A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरसः सफाई व्यवस्था एवं पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद द्वारा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत विभिन्न आधुनिक वाहनों की खरीद की गई

हाथरस। नगर की सफाई व्यवस्था एवं पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत विभिन्न आधुनिक वाहनों एवं उपकरणों की खरीद की गई है। नगर पालिका को 03 जेसीबी 3 डीएक्स, 01 जेसीबी 4 डीएक्स, 01 मिनी पोकलेन मशीन, 05 वाटर टैंकर एवं 04 ट्रैक्टर प्राप्त हुए हैं। इन सभी वाहनों एवं उपकरणों की कुल लागत लगभग 2 करोड़ 34 लाख 87 हजार रुपये बताई गई है। नगर में बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा नालों की तलीझाड़ सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इन संसाधनों को शामिल किया गया है। सभी वाहनों का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चैधरी ने विधिवत पूजन एवं फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने जेसीबी मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, पेयजल विभाग के जेई हर्षवर्धन, नीरज कुमार, सभासद रामजीलाल वर्मा, प्रभु दयाल दिवाकर सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। राजकुमार ब्यूरो चीफ

Back to top button
error: Content is protected !!