
सतना /नागोद : पुलिस महानिरीक्षक महो0 एवं पुलिस उप महानिरीक्षक महो0 रीवा जोन रीवा के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक महोदय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महो0 सतना एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नागौद के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निरी. अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में निम्नानुसार कार्यवाही की गई –
दिनांक 08.05.26 को फरियादी लीलमणि शर्मा पिता केदारनाथ शर्मा उम्र 51 साल निवासी रेउंसा थाना जसो जिला सतना का रिपोर्ट किया कि दिनांक 07/05/26 को रात करीबन 11.00 बजे अल्टो कार क्र. MP34CA2169 से घर रेउंसा जा रहा था माडाटोला के आगे बगीचा के पास दो लोग मोटर सायकल से खडे दिखे जिनके द्वारा हाथ देकर रोकने पर कार को रोका तक एक व्यक्ति बोला गाडी खराब हो गई है तब कार बंद कर नीचे आ गया तभी एक व्यक्ति मारपीट करने लगा इतने में दूसरा व्यक्ति आकर भी मारपीट करने लगे तथा जेब से 50000 रूपये निकाल लिये और दो अन्य व्यक्ति मेरी कार मे रखे 50,000/- रुपये व आधार कार्ड निकाल लिये । जाते हुए मैने एक मोटर सायकल का नम्बर देखा तो जो MP19NF2923 था तथा दूसरी मोटर सायकल बिना नम्बर की थी । चारों व्यक्तियों द्वारा मेरे साथ मारपीट करते हुए जेब व गाडी से कुल एक लाख रुपये लूट लिये रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया ।
दौरान विवेचना मुखविर सूचना मिली की आरोपित वाहन मोटर सायकल क्र. एमपी 19 एनएफ 2923 से एक आदमी बैठाकर सिहपुर तरफ से नागौद की ओर आ रहा है तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टाप ग्राम सडवा मे सिहपुर तरफ से आने वाले वाहनो को चेक करने पर मोटर सायकल मय चालक व एक पीछे वैठे व्यक्ति को रोककर नाम पता पूछा गया जो अपना नाम शिवेन्द्र पाण्डेय,रज्जू उर्फ विजय पाण्डेय निवासी पवइया थाना कोठी के होना बताये जिनसे पूछताछ किया गया जो घटना की ताईद करते हुए बताये कि दिनांक वक्त घटना को हम दोनो एंव अनुपम कुमार पाण्डेय,प्रवीण शुक्ला उर्फ क्रष्ण कुमार दोनो निवासी पवइया द्वारा एक कार वाले व्यक्ति को ग्राम माडाटोला के पास नागौद जसो रोड में दिनांक 07/05/26 को रात 11.00 बजे करीबन रोक कर मारपीट कर एक लाख रुपये नगदी एंव आधार कार्ड लूट लिये थे जो हम सब आपस मे हिस्सा बांट कर लिये है विधिवत कार्यवाही कर उपरोक्त चारो आरोपीगणो गणो से पूछताछ कर मेमोरण्ड लेख किया जाकर सभी आरोपियों के पास से – 40000 रूपये एवं दो अदद मोटर साईकल क्र एमपी 19 जेडएम 4601 एवं मोटर सायकल क्र. एमपी 19 एनएफ 2923 जप्त किया गया तथा उपरोक्त चारो आरोपीगणो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार आरोपी 01 अनुपम कुमार पाण्डेय पिता विष्णु प्रसाद पाण्डेय उम्र 24 साल ,
02प्रवीण शुक्ला उर्फ क्रष्ण कुमार पिता अनिल कुमार उम्र 24 साल
03 शिवेन्द्र पाण्डेय पिता श्याम सुन्दर पाण्डेय उम्र 38 साल ,
04 रज्जू उर्फ विजय पाण्डेय पिता राकेश पाण्डेय उम्र 23 साल सभी निवासी पवइया थाना कोठी जिला सतना
जप्ती – दो अदद मोटर साईकल क्र एमपी 19 जेडएम 4601 एवं मोटर सायकल क्र. एमपी 19 एनएफ 2923 तथा 40000 रूपये
सराहनी भूमिका – निरीक्षक अशोक पाण्डेय उनि.रामसुरेश अहिरवार ,सउनि मुकेश सिह, प्रआऱ 727 संजय मिश्रा ,प्रआऱ 927 संजय त्रिपाठी, आर 315 किसन सिह ,आर 767 धीरेन्द्र सिह को ,सैनिक 364 रमेश वर्मा,नायक 24 अतेन्द्र त्रिपाठी , थाना प्रभारी कोठी निरीक्षक संतोष तिवारी एवं उनका स्टाप









