A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकुशीनगर

अवैध चरस की तस्करी करने वाला अन्तर्जनपदीय तस्कर 1.230 किग्रा अवैध चरस व एक अदद मोटर साइकिल (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 07 लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व  क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेश चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में अवैध मादक/द्रव्य पदार्थो की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 03.05.2024 को थाना रामकोला पुलिस द्वारा बालाछत्तरपुल के पास से 01 नफर अभियुक्त उमेश केवट पुत्र कतवारु ग्राम महुअई महुआ थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के कब्जे/मौके से एक पिट्ठू बैग में 1.230 किग्रा अवैध चरस व एक अदद मोटर साइकिल (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 07 लाख रुपये) व जामा तलाशी से 4400/- रूपये नगद बरामदगी की गयी। बरामद रुपये थाना नेबुआ नौरंगिया में पंजीकृत मु0अ0सं0 70/24 धारा 457/380 भादवि से संबंधित चोरी किये गये सामान को बेचकर प्राप्त कुल रुपये मे से बचे शेष रुपये है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 198/2024 धारा 8/21 NDPS Act में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछ-ताछ में बताया कि यह अवैध चरस उसके द्वारा नेपाल देश से खरीदकर कर लाकर जनपद कुशीनगर के आस-पास के जनपदों व दिल्ली राज्य में लेकर जाकर अधिक मूल्य पर बेच देता है।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 198/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना रामकोला जनपद कुशीनगर

*अनावरित अभियोग-*
मु0अ0सं0 70/2024 धारा 380/457/411 भादवि थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
उमेश केवट पुत्र कतवारु ग्राम महुअई महुआ थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज

*अभियुक्त उमेश केवट का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 157/21 धारा 4/25 आर्मस एक्ट थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज
2. मु0अ0सं0 121/06 धारा … थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज
3. मु0अ0सं0 38/06 धारा 307/324 भा0द0वि0 एक्ट थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज
4. मु0अ0सं0 98/06 धारा 307 भा0द0वि0 थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज
5. मु0अ0सं0 182/10 धारा 110जी भा0द0वि0 थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज
6. मु0अ0सं0 271/09 धारा 110जी थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज
7. मु0अ0सं0 1001/12 धारा 457/380 भा0द0वि0 थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज
8. मु0अ0सं0 1002/12 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज
9. मु0अ0सं0 1047/12 धारा 3(1)यूपी गुण्डा अधिनियम थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज
10. मु0अ0सं0 1527/09 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज
11. मु0अ0सं0 1528/09 धारा 3(1)यूपी गुण्डा अधिनियम थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज
12. मु0अ0सं0 284/14 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर
13. मु0अ0सं0 55/06 धारा 364ए भा0द0वि0 थाना पनियारा जनपद महाराजगंज
14. मु0अ0सं0 12/15 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर
15. मु0अ0सं0 172/15 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर
16. मु0अ0सं0 572/15 धारा 41/411/414 भा0द0वि0 व 3/25 आर्मस एक्ट थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर
17. मु0अ0सं0 04/20 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

*बरामदगी का विवरण-*
1- एक अदद मोटरसाइकिल हीरो होन्डा पैशन प्रो रजि0नं0 UP56U6964 (कीमत लगभग 70 हजार रुपये)
2- 1.230 किग्रा0 अवैध चरस (कीमत लगभग 06 लाख 30 हजार रुपये)
3- जामा तलाशी से प्राप्त 4400/- रुपये नगद

*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. प्र0नि0 विनय कुमार सिंह थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
2. उ0नि0 विकास मौर्य चौकी प्रभारी खोटही थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
3. उ0नि0 उपेन्द्र यादव थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
4. का0 अंकुर चौधरी थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
5. का0 जयहिन्द यादव थाना रामकोला जनपद कुशीनगर

*थाना विशुनपुरा पुलिस द्वारा दुष्कर्म आदि के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*

 पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 03.05.2024 को थाना विशुनपुरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 183/2024 धारा 376 भादवि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट व 3(2)5 SC/ST ACT में वांछित अभियुक्त असजद उर्फ सुन्दर पुत्र इम्तियाज साकिन गोड़रिया थाना-विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*पंजीकृत अभियोगः-*
मु0अ0सं0 183/2024 धारा 376 भादवि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट व 3(2)5 SC/ST ACT

*गिरफ्तार अभियुक्त–*
असजद उर्फ सुन्दर पुत्र इम्तियाज साकिन गोड़रिया थाना-विशुनपुरा जनपद कुशीनगर

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1. प्र0नि0 रामसहाय चौहान थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर
2. उ0नि0 विजयशंकर यादव थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर
3. का0 सत्यम राय थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर
4. का0 अजय यादव थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर

*थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा अपहरण व दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*

 पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 02.05.2024 को मु0अ0सं0 130/2024 धारा 363,366,376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त विकास साहनी पुत्र संजय साहनी निवासी पचफेडा बरवाँ टोला थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0- 130/2024 धारा 363,366,376 भादवि0 व ¾ पाक्सो एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
विकास साहनी पुत्र संजय साहनी निवासी पचफेडा बरवाँ टोला थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
01. थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
02. उ0नि0 प्रदीप कुमार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर।
03. का0 जितेन्द्र निषाद थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर।
04. का0 मंदेश कुमार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर।

*थाना सेवरही पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*

 पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 03.05.2024 को थाना सेवरही पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 117/2024 धारा 376 भादवि0 व 5/6 पास्को एक्ट में वांछित अभियुक्त सत्या उर्फ राजन पुत्र शिवराज प्रसाद साकिन चौबेया पटखौली थाना बरवापट्टी जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 117/2024 धारा 376 भादवि0 व 5/6 पास्को एक्ट थाना सेवरही जनपद कुशीनगर

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
सत्या उर्फ राजन पुत्र शिवराज प्रसाद साकिन चौबेया पटखौली थाना बरवापट्टी जनपद कुशीनगर

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—*
1- उ0नि0 पंकज कुमार थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
2- का0 जुगेश शर्मा थाना सेवरही जनपद कुशीनगर

*जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा शान्ति भंग में की गयी निरोधात्मक कार्यवाही-*
जनपद कुशीनगर के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 49 नफर अभियुक्तों को शान्ति भंग में गिरफ्तार कर धारा 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

*कार्यवाही एक नजर में =*
1- मोटर वाहन अधिनियम में की गयी कार्यवाही-सीज-00, ई-चालान- 00 वाहन
2- 107/116 में की गयी कार्यवाही-मु0-57, व्यक्ति-302
3- वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी-(04)
4- जनपद में कुल गिरफ्तारी–(कुल-53)

 

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!