
आक्रोश प्रदर्शन में शामिल हुए पिपरवार के भाजपा कार्यकर्ता।।
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। भारतीय जनता पार्टी पिपरवार मंडल के कई कार्यकर्ता मंगलवार को पार्टी के द्वारा आयोजित आक्रोश प्रदर्शन में शामिल हुए। जानकारी के अनुसार प्रदेश भाजपा कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को झारखंड के सभी प्रखंड में आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसी के तहत टंडवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष भाजपा टंडवा एवं पिपरवार मंडल के द्वारा आक्रोश प्रदर्शन किया गया।इस कार्यक्रम में भाजपा पिपरवार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता शामिल हुए।इस संबंध में पिपरवार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि झारखंड राज्य में भय,भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया गया,जिसमें कार्यकर्ताओं ने वर्तमान की झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सोपा गया। कार्यक्रम में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से पिपरवार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार शर्मा,धनराज गुप्ता,अनिल कुमार पांडेय, रामलाल महतो सहित अन्य कार्यकर्ताओं के नाम शामिल है।