उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों के नाम एक विशेष पाती लिखी है। इस पत्र में उन्होंने विद्यार्थियों से स्वास्थ्य, सुरक्षा और पढ़ाई को प्राथमिकता देने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग पर चिंता जताते हुए कहा कि ज्यादा गेम खेलने और लगातार वीडियो देखने से समय की बर्बादी होती है, पढ़ाई प्रभावित होती है और आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने छात्रों से परीक्षा की तैयारी के दौरान डिजिटल माध्यमों का सीमित और आवश्यक उपयोग करने की सलाह दी।
साथ ही उन्होंने प्रतिबंधित चीनी मांझे से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह मांझा खतरनाक है और इससे दुर्घटनाएं तथा जानलेवा घटनाएं भी हो चुकी हैं। छात्रों से अपील की गई कि वे न केवल स्वयं इसका इस्तेमाल न करें, बल्कि अपने दोस्तों और परिवार को भी इसके प्रति जागरूक करें।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने, समय प्रबंधन पर ध्यान देने और सकारात्मक सोच बनाए रखने की प्रेरणा दी। सरकार की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की तैयारी भी सुनिश्चित की जा रही है।