A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

कुरमी/कुड़मी आक्रोश महारैली में शामिल होने का निर्णय, बैठक संपन्न।।

कुरमी/कुड़मी आक्रोश महारैली में शामिल होने का निर्णय, बैठक संपन्न।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी 

खलारी। खलारी प्रखंड क्षेत्र के राय पंचायत अंतर्गत राय बस्ती स्थित आंबेडकर मैदान में शुक्रवार को कुरमी कुड़मी विकास मोर्चा की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दीपक कुमार महतो ने की, जबकि संचालन तारकेश्वर महतो ने किया।

बैठक में समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के लोगों से अपने हक और अधिकार के प्रति जागरूक होने तथा संगठित रहने का आह्वान किया।

बैठक में आगामी एक मार्च को रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित होने वाली कुरमी/कुड़मी आक्रोश महारैली को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। खलारी-पिपरवार क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने पर सहमति बनी।

बैठक में खलारी प्रखंड अध्यक्ष तारकेश्वर महतो, मीडिया प्रभारी अमलेश महतो, उपाध्यक्ष जयप्रकाश महतो, जिला सचिव धर्मनाथ महतो सहित दुर्गाप्रसाद महतो, संतोष महतो, हरीश महतो, नरेश महतो, लाकू महतो, संदीप महतो, सुरेंद्र महतो, अशोक महतो, विजय महतो, शोभनाथ महतो, सोमर महतो, मगरू महतो, राजेश महतो, राजू महतो, तेतरी देवी, सरिता देवी, मालती देवी, मांगरा महतो, दिनेश महतो, विलासो देवी, ललिता देवी, रीना देवी, यशोदा देवी, जिरावा देवी समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!