A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceTechnologyअन्य खबरेधारमध्यप्रदेश

परिवार कल्याण शिविर बाग में निर्धारित मानकों के उल्लंघन पर कारण बताओ नोटिस जारी*

सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड, 9425179527

 

*धार, 13 फरवरी 2026।*

परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित शिविर में निर्धारित मानकों से अधिक नसबंदी किए जाने का मामला संज्ञान में आने पर कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला धार द्वारा डॉ. वीरभद्र सिंह मुवेल प्रभारी विकासखंड चिकित्सा अधिकारी विकासखंड-बाग जिला धार को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

जारी सूचना के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को आयोजित परिवार कल्याण शिविर में शासन द्वारा निर्धारित मानक के विपरीत अधिक संख्या में नसबंदी ऑपरेशन किए गए। शासन के दिशा-निर्देशों एवं मानक प्रोटोकॉल के अनुसार एक दिवस में सीमित संख्या में ही ऑपरेशन किए जाने का प्रावधान है, जिससे हितग्राहियों की सुरक्षा एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

अधिक संख्या में ऑपरेशन किए जाने से ऑपरेशन उपरांत जटिलताओं, चिकित्सकीय जोखिम तथा गंभीर दुष्परिणामों की आशंका बढ़ जाती है। इस प्रकार की लापरवाही शासन निर्देशों का उल्लंघन मानी जाती है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे इस संबंध में अपना स्पष्ट एवं संतोषजनक जवाब नियत समय-सीमा में प्रस्तुत करें। निर्धारित समय में जवाब प्राप्त न होने अथवा तथ्य असंतोषजनक पाए जाने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।

उक्त स्थिति को गंभीरता से लेते हुए डॉ. वीरभद्र मुवेल, प्रभारी विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, बाग को तत्काल प्रभाव से जिला मुख्यालय पर संलग्न किए जाने की कार्यवाही की गई है। साथ ही उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने हेतु प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित किया गया है।

यह स्पष्ट किया जाता है कि उक्त नसबंदी शिविर के दौरान अथवा पश्चात् किसी प्रकार की कोई अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई है तथा शिविर में सम्मिलित समस्त हितग्राही पूर्णतः स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!