A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशसीतापुर

कमलापुर (सीतापुर)। थाना कमलापुर क्षेत्र के ऊंचाखेरा कलां गांव में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शराब के नशे में धुत एक बेटे ने अपनी ही मां की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में आक्रोश व शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी मालती (65) पत्नी स्वर्गीय मथुरा प्रसाद सोमवार रात अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान उनके बेटे हरिशंकर (लगभग 40 वर्ष) ने कथित रूप से ईंट से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में मालती की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के ही एक कमरे में छिपकर बैठ गया।

शराब की लत ने कलयुगी बेटे को बनाया हत्यारा कमलापुर क्षेत्र के ऊंचाखेरा कलां गांव में सनसनी, ईंट से कुचलकर मां की हत्या

IMG 20260312 WA0151 IMG 20260312 WA0153 IMG 20260312 WA0150शराब की लत ने कलयुगी बेटे को बनाया हत्यारा
कमलापुर क्षेत्र के ऊंचाखेरा कलां गांव में सनसनी, ईंट से कुचलकर मां की हत्या
रिपोर्टर: विनोद कुमार
कमलापुर (सीतापुर)। थाना कमलापुर क्षेत्र के ऊंचाखेरा कलां गांव में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शराब के नशे में धुत एक बेटे ने अपनी ही मां की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में आक्रोश व शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी मालती (65) पत्नी स्वर्गीय मथुरा प्रसाद सोमवार रात अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान उनके बेटे हरिशंकर (लगभग 40 वर्ष) ने कथित रूप से ईंट से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में मालती की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के ही एक कमरे में छिपकर बैठ गया।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर थाना अध्यक्ष कमलापुर इतुल चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेद प्रकाश भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की बहू की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी हरिशंकर लंबे समय से शराब का आदी था और आए दिन घर में विवाद करता रहता था। नशे की हालत में वह अक्सर अपनी मां के साथ झगड़ा करता था। ग्रामीणों का कहना है कि मृतका मालती पहले भी कई बार लोगों से यह आशंका जता चुकी थीं कि उनका बेटा कभी भी उनके साथ कोई अनहोनी कर सकता है।
परिजनों के मुताबिक करीब पांच वर्ष पहले मालती के पति मथुरा प्रसाद की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। उस समय उनके चेहरे पर चोट के निशान पाए गए थे, हालांकि उस वक्त परिजनों ने यह कहकर मामला शांत करा दिया था कि उन्हें बकरी ने ठोकर मार दी थी।
आरोपी की पत्नी सीमा ने बताया कि पति के खराब व्यवहार और शराब की लत से परेशान होकर वह अपने चार बच्चों—लकी (13), आदित्य (11), अभय (9) और अनिकेत (6)—को लेकर लखनऊ में रहकर उनका पालन-पोषण कर रही है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर गहरा दुख जता रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!