
नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 2 के मतदाताओं के सामने बड़ा सवाल यह है कि वे अपने मत का निर्णय अब तक हुए विकास कार्यों के आधार पर करेंगे या फिर आने वाले विकास के वादों पर भरोसा जताएंगे। चुनावी माहौल में सभी प्रत्याशी अपने-अपने दावे और वादों के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि वार्ड नंबर 2 की जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है। 23 तारीख को होने वाले मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी और 27 तारीख को मतगणना के साथ यह स्पष्ट हो पाएगा कि वार्ड की कमान किसके हाथ में जाएगी।
वार्ड नंबर 2 से प्रत्याशी वशिष्ठ चौहान इन दिनों चुनावी मैदान में सक्रिय नजर आ रहे हैं। गरीबी का संघर्ष झेलकर आगे बढ़े वशिष्ठ चौहान का कहना है कि वे गरीबों और जरूरतमंदों का दर्द भली-भांति समझते हैं। जनता के बीच पहुंचकर वे खुद को ऐसा प्रत्याशी बता रहे हैं जो आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करेगा।
वशिष्ठ चौहान ने मतदाताओं से समर्थन की अपील करते हुए कहा है कि यदि उन्हें विजयी बनाया जाता है तो वार्ड के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने वार्ड में जल समस्या के स्थायी समाधान, सड़कों और यातायात व्यवस्था में सुधार तथा महिलाओं को रोजगार से जोड़ने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है। उनका कहना है कि वार्ड को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करना उनका लक्ष्य है।

