
।।समाहरणालय पूर्णिया।। विकास भवन पूर्णिया में गुरुवार को महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में मिशन शक्ति अंतर्गत जिला हब फॉर एमपावरमेंट ऑफ़ वीमेन द्वारा बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एवं विशेष सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिसमें जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS श्रीमति सुगंधा शर्मा द्वारा विभिन्न विषयों यथा बाल विवाह, दहेज़ प्रथा, महिला हेल्पलाइन -181, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098, राष्ट्रीय साइबर क्राइम नंबर -1930, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री उधमी योजना, लैंगिक असमानता, लिंग भेदभाव, हब कार्यालय से मिलने वाली सुविधाओं के बारे मे विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।

इस कार्यक्रम मे पूर्णिया जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन के जिला मिशन समन्वयक, केंद्र प्रशासक, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ, लेखा सहायक, परामर्शी, कार्यालय सहायक, महिला पर्यवेक्षिका, सेविका एवं जिला प्रोग्राम कार्यालय के सभी कर्मी शामिल थे |
Information & Public Relations Department, Government of Bihar














