A2Z सभी खबर सभी जिले की

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। उपनिदेशक पंचायत श्री महेंद्र सिंह जी के दिशा निर्देशन में ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम के सदस्यों का विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण तीन बैच में संपन्न हुआ।

उद्घाटन सत्र में राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य, नियम, अपेक्षाएं आदि पर चर्चा करते हुए आईस ब्रेकिंग गेम के द्वारा परिचय कराया।

ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु विकास खंड स्तरीय प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम का प्रशिक्षण तीन बैच में संपन्न

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। उपनिदेशक पंचायत श्री महेंद्र सिंह जी के दिशा निर्देशन में ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम के सदस्यों का विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण तीन बैच में संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी पंचायत वीरपाल सिंह ने किया। उद्घाटन सत्र में राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य, नियम, अपेक्षाएं आदि पर चर्चा करते हुए आईस ब्रेकिंग गेम के द्वारा परिचय कराया। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर एवं मास्टर ट्रेनर सोनल तोमर द्वारा सहभागी, पावर वाक, छोटे समूह में चर्चा, फिल्म प्रदर्शन आदि के माध्यम से विभिन्न बिंदुओं पर समझ विकसित करते हुए विकास की अवधारणा, मॉडल पंचायत पर फिल्म के प्रदर्शन, सतत् विकास के लक्ष्य, मॉडल पंचायत, ग्राम पंचायत विकास योजना, सोशल प्लान आदि पर चर्चा की। लो कॉस्ट, नो कॉस्ट पर बड़े समूह में चर्चा की गई। ग्राम पंचायत विकास योजना पर चर्चा करते हुए ग्राम पंचायत विकास योजना के चरण को विस्तार पूर्वक बताया फिल्म आदि के द्वारा चरण पर चर्चा की। जीपीडीपी क्या, क्यों, कैसे आदि पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान नासिर अली खान, अशोक कुमार, ग्राम पंचायत सदस्य भागवत सरन, आरती, पंचायत सहायक हेमंत, आराधना, अंजलि, पूजा, सोनम गंगवार, रीना, नाजिरा आदि ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह, विनय दीप, रवि कुमार, लवलेश कुमार, उदयवीर आदि का विशेष सहयोग रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!