A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

गढौलीकला टूर्नामेंट का समापन, साईखेडा मे विधायक लारिया ने फूंका खेल का बिगुल

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न क्रिकेट आयोजनों में शिरकत की। विधायक लारिया ने सर्वप्रथम गढौलीकला पहुंचकर 26 जनवरी से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में भाग लिया और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। गढौलीकला में आयोजित इस भव्य टूर्नामेंट में क्षेत्र की कुल 32 टीमों ने अपना दमखम दिखाया। शुक्रवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गढौलीकला और सड़ेरी के बीच खेला गया। सड़ेरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पूरी टीम 78 रनों पर सिमट गई। जवाब में उतरी गढौलीकला की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मात्र 2 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाकर खिताबी जीत दर्ज की। विधायक प्रदीप लारिया ने विजेता टीम को ट्राफी भेंट की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक लारिया ने गढ़ौलीकला में क्रिकेट टूर्नामेंट मंच निर्माण हेतु विधायक निधि से एक लाख रू.की घोषणा की। समापन समारोह के उपरांत विधायक लारिया सीधे ग्राम सांईंखेडा पहुंचे, जहाँ उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्होंने गेंद खेलकर टूर्नामेंट की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल हमें टीम भावना और संघर्ष करना सिखाते हैं इस अवसर पर ऑफिसर यादव, चंद्रभान कुर्मी, प्रकाश यादव, कैलाश यादव, सरपंच इंद्र कुमार यादव, डॉ.महेंद्र यादव, शिवराज यादव,आजाद तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!