A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछिंदवाडामध्यप्रदेश

सिंगोड़ी में रक्तदान शिविर एवं एक शाम शहीदों के नाम आज पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को समर्पित होगा आयोजन

सिंगोड़ी – आज से 7 वर्ष पूर्व पुलवामा हमले में हमारे कई वीर जवान शहीद हुए थे उन सभी भारत माता के लाल को श्रद्धासुमन अर्पित करते झंडा वंदन समिति सिंगोड़ी एवं व्यापारी मंडल सिंगोड़ी द्वारा विशाल रक्तदान शिविर एवं एक शाम शहीदों के नाम का सुंदर आयोजन करते आ रहा है।

कार्यक्रम संयोजक निशंक जैन ने बताया यह हमारा अनवरत रूप से 6 वर्ष है जिसमें आज शनिवार 14 फरवरी को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक बस स्टैंड स्थित शासकीय बालक माध्यमिक शाला सिंगोड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जावेगा एवं रात्रि 8 बजे से कबीर बाड़ा में एक शाम शहीदों के नाम आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जावेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विवेक बंटी साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव, विधायक कुंअर कमलेश शाह रहेंगे एवं अध्यक्षता सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक दीपक राज जैन करेंगे।

जिनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर विक्रम अहके, उत्तम सिंह ठाकुर, कामिनी शाह, धीरेन्द्र शाह युवनाती, गुरजीत सिंह शंटी बेदी सम्मिलित होंगे वहींआमंत्रित अतिथि के रूप में हेमकरण धुर्वे, श्रीमती कल्याणी वरकड़े, राजेंद्र धुर्वे एवं पंकज राय शामिल होंगे।

पुलवामा हमले में शहीद हुए सभी वीर शहीदों को समर्पित इस सुंदर आयोजन में जिले वासियों से सम्मिलित होने की अपील आयोजकों द्वारा की गई है।

 

AKASH TAMRAKAR Chhindwara mp

I am a News Report in Madhya Pradesh and News Channel work for Vande Bharat news Agency.
Back to top button
error: Content is protected !!