A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सामुदायिक भवन का विधायक लारिया ने किया भूमिपूजन, 106हितग्राहियों को सौपे पीएम आवास के स्वीकृति पत्र

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के मुख्य आतिथ्य में नगर परिषद कर्रापुर में विकास और जनकल्याण का संगम देखने को मिला।विधायक लारिया ने वार्ड क्र.-02, बारछा में 15.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए विधायक ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0)के पात्र 106 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री लारिया ने कहा कि “नरयावली विधानसभा का सर्वांगीण विकास और हर गरीब को पक्की छत दिलाना हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में चैन सिंह, मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह , दिलीप नायक, भानु प्रताप सिंह,भरत घोषी , लोकेंद्र सिंह , हाकम सिंह ,जाहर सिंह ,साहब सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हितग्राही एवं वार्डवासी मौजूद रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!