अन्य खबरेक्रिकेटखेलनागपुरविदेश

टी20 विश्व कप (पुरुष),2026 मैच जिम्बाब्वे ने आस्ट्रेलिया को हराया।

जिम्बाब्वे की टीम ने दूसरी बार आस्ट्रेलिया टीम को हराया

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शुक्रवार 13 फरवरी2026
*खेल समाचार *

—-> टी20 विश्व कप 2026(पुरुष), के 19वें मैच में आज जिम्बाब्वे की टीम ने आस्ट्रेलियाई टीम को 23रनों के अंतर से हरा दिया है। जानकारी अनुसार जिम्बाब्वे की टीम ने आस्ट्रेलियाई टीम को दूसरी बार हराया है, इससे पहले जिम्बाब्वे ने वर्ष 2007 में भी आस्ट्रेलिया की टीम को हराया था। कोलंबों के प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में आज हुए मैच में आस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर के मैच में दो विकेट खोने के बाद 169रन बनाए, इसके जवाब में आस्ट्रेलिया को टीम ने 19•3ओवर के बाद 146 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई। ब्लेसिंग मुजरबानी ने चार विकेट झटके, उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैट रेनशाॅ ने 65रन बनाए , ग्लेन मैक्सवेल ने 31रन की पारी खेली। मार्क्स स्टोयनिस ने 6रन , ट्रैविस हेड ने 17रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए मुजरबानी के अतिरिक्त इवांस को तीन विकेट मिले। जिम्बाब्वे की टीम से ब्रायन बेनेट ने 56गेदों पर नाबाद 64रन बनाए, तादिवानाशे मारूमनी और रयान बर्ल ने 35-35 रन बनाए। जिम्बाब्वे कः कप्तान सिकंदर रजा ने 13 गेदों पर नाबाद 25 रनों की पारी खेली। आस्ट्रेलिया के लिए मार्क्स स्टोयनिस और कैमरन ग्रीन ने एक एक विकेट झटके। जानकारी अनुसार ग्रूप बी के पाइंट टेबल की वर्तमान स्थिति में आस्ट्रेलिया की टीम तीसरे नंबर पर है। आस्ट्रेलिया के पास अभी दो अंक है। आस्ट्रेलिया टीम को मैच के अगले दौर मे जाने के लिए श्रीलंका और ओमान को हराना होगा और मैच जीतना होगा, । आज कोलंबों के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच मे बड़ा उलटफेर होते देखा गया। कोलंबों का प्रेमदासा स्टेडियम वह स्टेडियम है जहां पर 15 फरवरी 2026 को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप(पुरुष) मैच होने वाला है। आज खेले गए मैच मे दोनों टीमों खिलाड़ी इस प्रकार है- आस्ट्रेलिया टीम से-: ट्रैविस हेड-कप्तान, जोश इंग्लिश-विकेटकीपर, कैमरन ग्रीन, मैट रेनशाॅ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्क्स स्टोयनिस, नाथन एलिस, बेन ड्वाशुइस, मैथ्यू कुहेमन, एडम जम्पा ।। जिम्बाब्वे की टीम से-:सिकंदर रजा-‘कप्तान, ब्रायन बेनेट, तादिनावाशे, ब्रैडली इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मूजरबानी, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर। ।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!