A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजनीति और प्रशासनराजस्थानविदेशसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारसंस्कृतिस्थानीय समाचार

विदेश में जान गंवाने वाले श्रमिक के परिजनों को जिला कलक्टर ने सौंपा कानूनी बकाया राशि का चेक

विदेश में अपनों को खोने वाले परिवारों के कानूनी हक को उन तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता.... डॉ खड़गावत

 

डीडवाना-कुचामन,  जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की विशेष पहल पर विदेश में काम करने के दौरान जान गंवाने वाले श्रमिक के परिजनों को विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावासों से समन्वय स्थापित कर मृतक श्रमिकों की रुकी हुई कानूनी बकाया राशि उनके वारिसानों को दिलवाई जा रही है।

इसी क्रम में जिला कलेक्टर ने शुक्रवार को मकराना निवासी मोहम्मद सलीम के विधिक वारिसान को 2 लाख से अधिक राशि का चेक प्रदान किया।

अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि मकराना निवासी मोहम्मद सलीम की रियाद में काम के दौरान मृत्यु हो गई थी जिनकी 2 लाख 71 हजार तीन सौ अस्सी रुपए की कानूनी बकाया राशि का चेक उनकी पत्नी जुबेदा बेगम को प्रदान किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर डॉ खड़गावत के निर्देश पर जिला प्रशासन आमजन के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। विदेश में अपनों को खोने वाले परिवारों के कानूनी हक को उन तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। दूतावासों से निरंतर संपर्क कर शेष प्रकरणों का भी जल्द निस्तारण किया जाएगा।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!