A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशधार्मिकराजस्थानसड़क परिवहनसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

जर्जर पुलिया निर्माण पूर्ण होने तक दिलढाणी रेलवे फाटक चालू करने की मांग

गौशाला की एंबुलेंस के आवागमन में बाधा आने से घायल गोवंश के उपचार में देरी हो रही है।

 

डीडवाना कुचामन जिले में  मकराना–मंगलाना मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज के खिसकने के कारण प्रशासन द्वारा भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही पुलिया के पास लोहे की गार्ड लगाए जाने से मार्ग की ऊँचाई कम हो गई है, जिससे आवागमन में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है।

इस कारण युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति, मकराना की गौसेवा एंबुलेंस इस मार्ग से नहीं निकल पा रही है। समिति द्वारा प्रतिदिन ग्राम मंगलाना, कुचामन–परबतसर हाईवे मार्ग एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से दुर्घटनाग्रस्त एवं घायल गौवंश को उपचार हेतु लाया जाता है, लेकिन मार्ग की ऊँचाई कम होने से समय पर सहायता पहुँचाने में भारी परेशानी हो रही है।

समिति का कहना है कि एंबुलेंस के आवागमन में बाधा आने से घायल गोवंश के उपचार में देरी हो रही है, जो अत्यंत चिंताजनक एवं जनहित से जुड़ा विषय है। यह स्थिति न केवल गौवंश बल्कि आमजन के लिए भी गंभीर समस्या बनती जा रही है।

इसी को ध्यान में रखते हुए समिति ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक झज्जर पुलिया का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक बंद पड़े ग्राम दिलढाणी स्थित रेलवे फाटक को पूर्ण रूप से चालू किया जाए, ताकि गौसेवा एंबुलेंस सहित आवश्यक सेवा वाहनों एवं आमजन को राहत मिल सके।

समिति ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो घायल एवं पीड़ित गौवंश की जान को खतरा बना रहेगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।

 

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!