
सतना : कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल ने छात्र प्रांशु यादव पिता रमेश यादव को हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2026 में सम्मिलित होने की विशेष अनुमति प्रदान की है।
परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी आदेश के अनुसार छात्र प्रांशु यादव को स्वाध्यायी (प्राइवेट) श्रेणी में परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई है। इसके लिए मण्डल द्वारा निर्धारित ऑफलाइन परीक्षा शुल्क 1200 रूपये तथा विलंब शुल्क 15000 रूपये कुल 16200 रूपये सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल के खाते में 12 फरवरी 2026 तक जमा करने की शर्त रखी गई थी। यह अनुमति कलेक्टर सतना के प्रयासों से छात्र प्रांशु यादव को प्रदान की गई है। अब शुल्क जमा होने उपरांत छात्र प्रांशु यादव हाईस्कूल परीक्षा 2026 में सम्मिलित हो सकेंगे।










