
डीडवाना-कुचामन, जिला कलक्टर डॉ.महेंद्र खड़गावत के निर्देशन में जिले के विस्तार के साथ साथ जिले में आवश्यक सुविधाओं लिए भूमि आवंटन कार्य भी तेजी से किया जा रहा है । इसी क्रम में जिला कलक्टर ने जिला व सेशन न्यायालय, विशिष्ट सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय सहित अन्य न्यायालय के भवनों के निर्माण के लिए 2.75 हैक्टेयर भूमि आवंटन के आदेश जारी किये है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया ने बताया कि जिले में आमजन से जुड़ी सुविधाओं के विकास को गति देने के लिए जिला कलक्टर के निर्देश पर डीडवाना तहसील के मौजा मंडाबासनी में जिला व सेशन न्यायालय सहित अन्य न्यायालय के लिए भूमि आवंटित की गई है। उन्होंने बताया कि तहसील डीडवाना के मौजा मंडाबासनी के खसरा संख्या 1501/1388 रकबा 4.30 हैक्टेयर में से 2.75 हैक्टेयर भूमि जिला व सेशन न्यायालय, विशिष्ट सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय सहित अन्य न्यायालय के भवनों के निर्माण के लिए विधि एवं विधिक कार्य विभाग को आवंटित की गई।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ खड़गावत के निर्देश पर जिले में राजकीय विभागों को कार्यालयों के लिए,विद्यालयों व खेल मैदान के साथ ही जिले में जन सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा भूमि आवंटन का कार्य लगातार किया जा रहा है।










