A2Z सभी खबर सभी जिले की

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वी जयंती वर्ष के अवसर पर पटना से पवित्र कलश खीरू धर्मशाला मानपुर गया पहुंचा l

प्रेस विज्ञप्ति
गया।
—————-
दिनांक-07अगस्त 2026

**संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर पटना से पवित्र कलश खीरू धर्मशाला मानपुर गया पहुंचा**

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से प्रेषित पवित्र कलश गया जिला के मानपुर स्थित खीरू धर्मशाला में लाया गया।
जिला कला संस्कृति पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी मानपुर , भारतीय जनता पार्टी,गया के महामंत्री श्री विनोद कुमार जी,देवानंद पासवान अधिवक्ता ,जिला अध्यक्ष SC ST , जितेंद्र कुमार 20 सूत्री सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संत गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक सद्भाव, मानवता, बंधुत्व एवं सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी के विचार आज भी सामाजिक समरसता और समानता पर आधारित समाज के निर्माण के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश के दर्शन किए तथा गुरु रविदास जी के जीवन एवं उनके आदर्शों पर आधारित जन-जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। पूरे आयोजन का वातावरण श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक समरसता के संदेश से ओत-प्रोत रहा।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!