A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

छग. प्रदेश में अब लोगों को 10 किग्रा. वाला बेहद हल्का गैस सिलेंडर ऑन डिमांड मिलेगा

पेट्रोलियम कंपनियों के एप्प से आनलाईन बुकिंग की सुविधा

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शुक्रवार 07 अगस्त 2026 ।।

छत्तीसगढ–: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश में ऐसा अब पहली बार होगा जबकि लोगों को 10 किग्रा. वाला बहुत ही हल्का गैस सिलेंडर ऑन डिमांड प्राप्त होगा। पेट्रोलियम कंपनियों के एप्प के माध्यम से आनलाईन गैस सिलेंडर बुकिंग करने पर चार घंटे में इसे उपभोक्ता के घर पर भेज दिया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह.10 किग्रा. वाला गैस सिलेंडर वजन मे बहुत ही हल्का है, और इसे आराम के साथ कहीं भी ले जाया जा सकता है, यह गैस सिलेंडर पारदर्शी भी है,इसमे अंदर देखा जा सकता है कि सिलेंडर में गैस कितना बाकी है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार 15 अगस्त 2026 से इस नई सुविधा को सर्वप्रथम राजधानी रायपुर म् शुरू की जायेगी, इसके बाद छग प्रदेश के सभी जिलों मे इसकी शुरुआत होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस नये दस किग्रा. वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग करवाने के लिए ईच्छुक नागरिकों को तीन हजार रूपय देनें होंगे। इसके अलावा दो सौ पचास रूपय रेगुलेटर के लिए लिए जायेंगै। सिलेंडर की रकम रिफंडेबल होगी।, मतलब कि जब गैस कनेक्शन को रद्द करायेगा तब यह रकम वापस कर दी जायेगी। रायपुर में एक सिलेंडर की कीमत 715रू से 730 रू तक होगी। दस किग्रा वाले इस नये गैस कनेक्शन के लिए अनुमानित लागत करीब तीन हजार रूपय होगी, यह कीमत एकबार देनी होगी,कनेक्शन रद्द करने पर यह पैसा वापस मिल जायेगा। दस किग्रा वाला यह नया सिलेंडर लोहे के पारंपरिक सिलेंडर की अपेक्षाकृत काफी हल्का व जंग रहित होता है, यह सिलेंडर पारदर्शी है, इसमे देखा जा सकता है कि इसमे कितनी गैस बाकी है। यह सिलेंडर फाइबर ग्लास और पाॅलिमर से बना हुआ है,इसमे दुर्घटना की संभावना काफी कम है। इस सिलेंडर को किसी भी कंपनी के अपने नजदीकी गैस एजेंसी से बुक करवाया जा सकता है। इसे पेट्रोलियम कंपनी के एप्प को मोबाईल पर डाउनलोड करके नया कनेक्शन लिया जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस नये सिलेंडर को प्राप्त करने के लिए केवल आधार कार्ड, नया फार्म और एक शपथ पत्र देना होगा।.

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!