
हाथरस सहपऊ क्षेत्र के गांव रामपुर में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में शव फंदे से लटका मिलने से कई सवाल खड़े कर दिए हैं । कमरे में फंदे से लटका शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतका के मामा ने इसे हत्या का आरोप लगते हुए बताया है कि सौतेली मां और पिता पर प्रताड़ना करते थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों के बयान भी सामने आए हैं।
पुलिस का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और परिजनों के बयानों के आधार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच पूरी के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।




