A2Z सभी खबर सभी जिले की

चौक पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को मिले ₹4 हजार वापस 

FB IMG 1786110507169

थाना चौक /महराजगंज।

चौक पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को मिले ₹4 हजार वापस

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना चौक पुलिस एवं साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के खाते में ₹4,000 की पूरी धनराशि वापस कराई।

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को ग्राम धर्मपुर, थाना चौक निवासी सत्येन्द्र साहनी साइबर ठगी का शिकार हुए थे। पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही थाना चौक की साइबर सेल टीम ने संदिग्ध बैंक खाते को होल्ड कराते हुए संबंधित बैंक से समन्वय किया।

त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप 7 अगस्त 2026 को पीड़ित के खाते में ₹4,000 की पूरी राशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह तथा कांस्टेबल विशाल प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील:

यदि आप किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होते हैं, तो बिना देरी किए 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क से भी सहायता प्राप्त करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!