A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

केन्दुआडीह में धनबाद-बोकारो क्षतिग्रस्त सड़क की खुदाई शुरू

IMG 20260807 WA0177

IMG 20260807 WA0179

केन्दुआडीह में भू-धंसान एवं गैस रिसाव से क्षतिग्रस्त हुई धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क की खुदाई आज से भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से शुरू कर दिया है।

इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने बताया कि पिछले 6-7 महीनों से बंद पड़ी धनबाद-बोकारो सड़क को जनहित में दोबारा शुरू करने पर विगत 7 जुलाई 2026 को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, वरीय पुलिस अधीक्षक, जिले के माननीय जनप्रतिनिधि, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड तथा विभिन्न तकनीकी संस्थानों के साथ बैठक कर गहन विचार-विमर्श किया गया था। बैठक में सभी माननीय जनप्रतिनिधियों ने एकमत होकर प्रभावित क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीके से खुदाई कर वास्तविक स्थिति का पता लगाने का सुझाव दिया था। इसके बाद भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने खुदाई कार्य के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार कर आज से जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क खुदाई कार्य शुरू किया है।

वहीं खुदाई स्थल पर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की तकनिकी टीम के साथ सुरक्षा बल, तकनिकी संस्थानों की टीम सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे कार्यक्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया है। खुदाई के बाद, टेक्निकल रिपोर्ट आ जाने के बाद निर्णय लिया जाएगा कि बंद सड़क को चालू करना सुरक्षित है या जोखिम भरा है।

उपायुक्त ने आमजनों से अपील की है कि वे खुदाई क्षेत्र से दूर रहें और सुरक्षित स्थान पर रहें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!