A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

जिला कलक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं से पीड़ित आश्रितों को प्रदान किये मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत राशि के चैक

छोटी खाटू के राजेंद्र नाई को तथा लाडनूं तहसील के तितरी निवासी विमला देवी मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की।

डीडवाना-कुचामन, जिला कलक्टर डॉ.महेंद्र खड़गावत ने शुक्रवार को जिले में सड़क दुर्घटनाओं से पीड़ित 2 आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत राशि के चैक प्रदान किये। 

अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि जिले में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में हताहत हुए पीड़ितों के 2 आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत एक- एक लाख की आर्थिक सहायता राशि के चैक जिला कलक्टर डॉ खड़गावत द्वारा प्रदान किये गए हैं। 

 

उन्होंने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में हताहत (मृतक/ घायल) हुए पीड़ितों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के प्रकरणों में जिला कलक्टर डॉ खड़गावत के निर्देशन में प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को भिजवाये गए थे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सहायता कोष से जिले के 2 आश्रितों एक- एक लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि जिले के 2 आश्रितों में छोटी खाटू तहसील के ग्राम केराप निवासी राजेंद्र नाई को तथा लाडनूं तहसील के तितरी निवासी विमला देवी को जिला कलक्टर डॉ खड़गावत द्वारा चैक प्रदान किये गए।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!