मध्यप्रदेशसिंगरौली
तीन किलोमीटर की मैराथन दौड़ में पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों और युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प।
सिंगरौली: नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान के तहत सिंगरौली पुलिस की मैराथन दौड़ एएसपी ने दिखाई हरी झंडी।
तीन किलोमीटर की मैराथन दौड़ में पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों और युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प।
ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला
सिंगरौली : पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज़ के.एम. के मार्गदर्शन में संचालित नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत गुरुवार को सिंगरौली पुलिस द्वारा नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। लगभग तीन किलोमीटर लंबी यह मैराथन पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ होकर राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम तक आयोजित की गई।






