
सतना : रघुराज नगर सहित जिले की सभी ऑठो तहसीलों में पटवारियो ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप का चरणबद्ध आंदोलन के अगले चरण का शंखनाद किया।जिसमें 20 तारीख से 23 तारीख तक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा,23 तारीख को सभी सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप से पटवारी खुद को अलग करेंगे,दिनांक 28 तारीख से 2 तारीख तक सभी पटवारी सभी प्रकार के ऑनलाइन कामों से विरत होंगे। इसके बाद भी शासन द्वारा अगर पटवारियों की न्यायोचित माग पर उचित निर्णय नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश के साथ-साथ सतना जिले के भी सभी पटवारी कलमबद्ध हड़ताल पर जाएंगे। पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे के नेतृत्व में पूरे जिला के पटवारी प्रमोशन व कैडर रिव्यू सहित अपनी पांच सूत्रीय मांगे पूरी करवाने के लिए जोश और उत्साह में हैं।








